Pages

Thursday, June 12, 2014

फूटबॉल है भइये! फूटबाल, ब्राज़ील और क्रोएसिया लड़ रहे है,लेकिन मैच सुरु होने से पहले पिटबाल था नज़ारा तो अद्भुत था ब्राज़ील की खूबसूरती को मैदान में चित्रांकन, भाई वाह! अमेजिन, ओसम,
काका- कहा हो रहा है बबुआ ई! हमने बताया ब्राज़ील, फूटबाल ह!! बहुत खेले रहे हम भी अपनी जवानी में फूटबाल, फूटबाल आगे आगे और हम पीछे पीछे, लेकिन एक बात बताओ ये टीवी में ब्रसिल काहे बोल रहे है उ ता ब्राज़ील है न हो, चाचा नहीं समझोगे, काहे मतलब हमको पता है फूटबाल है, हम खेले है, चाचा उ एक महीने के लिए ब्राज़ील ब्रसील हो गया है काहे की हम अंग्रेजी बोलेगे जबतक ई फूटबाल ख़तम नहीं होता है, अच्छा ई बताओ अप्पन देश काहे नहीं है इसमें, चाचा पाहिले हमको ई बताओ ई सवाल तू आज कहे पूछत हो?, का मतलब आज, मैच है तो पूछ रहे है, हा एजेक्ट्ली अगर ई बात तोहे पाहिले से याद रहता कि अप्पन देश को भी फूटबाल में हिस्सा लेना है तो अपना देश भी होता !!
काका गंभीर मुद्रा में, सही बेटा हमका इतना क्रिकेट दिखाए रहिस है सब कि फूटबाल ता हम भुलाई गये है, लेकिन ये बेटा अपना देश रहता तो मजा ही कुछ और होता!!

No comments:

Post a Comment